07 अगस्त से छत्तीसगढ़ में बदल जाएगा बहुत कुछ ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
07 अगस्त से छत्तीसगढ़ में बदल जाएगा बहुत कुछ ,,
रायपुर 06 अगस्त 2020 - राजधानी में घोषित लॉकडाउन की मियाद आज खत्म हो जाएगी। इससे पहले कल मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर हालात की समीक्षा की। इस दौरान पूरे प्रदेश में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालात के अनुकूल कलेक्टरों को फैसला लेने का अधिकार दिया गया है। इस बीच मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राजधानी में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन बाजार व दुकानें खोलने को लेकर टाइम टेबल बदला जा सकता है, वहीं रात में कफ्र्यू लगाने की तैयारी है।
प्रशासन ने 7 अगस्त से राजधानी के सभी बाजार सूर्यास्त से पहले यानी शाम 6 बजे बंद करके 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू लगाने की तैयारी कर ली है। जो व्यवस्था बनाई जा रही है, उसके अनुसार पहली बार शहर के बाजार दो पाली में खुलेंगे। फल-सब्जी, किराना, दूध तथा नॉनवेज की दुकानें सुबह 6 बजे खुलकर दोपहर 12 बजे बंद कर दी जाएंगी। इसके बाद शहर के बाकी बाजार दोपहर 12 बजे खुलेंगे और शाम 6 बजे बंद किए जाएंगे। यह प्रस्ताव प्रशासन ने सहमति के लिए राज्य शासन को भेज दिया है। यही नहीं, इस पर सभी संबंधित लोगों और संगठनों की राय लेने के लिए कलेक्टर आज बैठक कर रहे हैं।
लॉकडाउन के नए प्रस्ताव में पहली बार बाजार को दो शिफ्ट में खोलने की बात आई है। पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक की होगी। इसमें किराना, राशन, सब्जी, फल, दूध, ब्रेड, मछली, मटन, अंडा यानी आवश्यक चीजों की बिक्री की जाएगी। दोपहर 12 बजे तक यह सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। ठीक इसी समय यानी 12 बजे ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, शॉपिंग मॉल, सराफा, पंडरी, मालवीय रोड, एमजी रोड समेत बाकी बाजार खुलेंगे। ये सभी शाम 6 बजे बंद कर दी जाएंगी और रात का कफ्र्यू शाम 7 बजे से लागू हो जाएगा। यानी 7 बजे के बाद बिना किसी ठोस कारण के शहर में घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इमरजेंसी के बिना गाड़ी चलाने वालों की गाड़ी जब्ती करने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH