छत्तीसगढ़ - युवक ने सोशल मीडिया पर लड़की बनकर शिक्षक से साथ किया 05 लाख की ठगी , आरोपी गिरफ्तार

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक ने सोशल मीडिया पर लड़की बनकर शिक्षक से साथ किया 05 लाख की ठगी , आरोपी गिरफ्तार
जशपुर 02 मार्च 2023 - इंटरनेट मीडिया में अपने प्रोफाइल फोटो में लड़की की तस्वीर लगा कर ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आया यह शातिर ठग मोबाइल में लड़की की आवाज में बात कर शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी कर चुका है। मामला जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है। 

SP डी रवि शंकर ने बताया कि रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम चिराईखारा निवासी सुरेश प्रसाद पैंकरा ने फरसाबहार थाना में शिकायत दर्ज कराया कि वह लैलूंगा के हाई स्कूल में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उनके इंटरनेट मीडिया फेसबुक में नवंबर 2021 में सविता पैंकरा के नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था। इस रिक्वेस्ट को स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच चैटिंग का क्रम शुरू हो गया। कुछ समय बाद सविता पैंकरा ने शादी करने का वायदा किया और अपनी जरूरत बताते हुए शिक्षक से रुपये की मांग करने लगी।

पीड़ित शिक्षक के अनुसार वह आरोपित के बातों में फंस कर बीते एक साल के दौरान सविता पैंकरा के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों और आनलाइन भुगतान के माध्यम से 5 लाख 26500 रुपये दे दिया। इतने रकम देने के बाद उन्हें पता चला कि सविता पैंकरा का फेसबुक एकाउंट पूरी तरह से फर्जी है। वह लड़की न होकर एक लड़का है और उसका वास्तविक नाम कृष्ण कुमार चौहान है जो फरसाबहार थाना क्षेत्र के ग्राम सहसपुर में रहता है। स्वयं के साथ हुई ठगी का अहसास होते ही शिक्षक सुरेश प्रसाद पैंकरा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। 

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फरसाबहार पुलिस ने आरोपित सविता पैंकरा उर्फ कृष्ण कुमार चौहान के खिलाफ धारा 420 के अंर्तगत ठगी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर,न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं इंटरनेट मिडिया में सविता पैंकरा उर्फ कृष्ण कुमार चौहान द्वारा की गई ठगी का मामला उजागर होते ही,फरसाबहार सहित पूरे जिले में हलचल देखी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पुलिस के पास आरोपित द्वारा ठगे गए कुछ और पीड़ित भी सामने आ सकते हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH