क्या शिवसेना का चुनाव चिह्न हाशिल करने के लिए शिंदे गुट ने खर्च किये 02 हजार करोड़ रुपये , पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या शिवसेना का चुनाव चिह्न हाशिल करने के लिए शिंदे गुट ने खर्च किये 02 हजार करोड़ रुपये , पढ़े पूरी खबर
मुम्बई 19 अक्टूबर 2023 - शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग के फैसले के बाद से उद्धव ठाकरे और उनके करीबी नेताओं में छटपटाहट है। ताजा खबर यह है कि सामना के संपादक और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत का कहना है कि शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। जनता तय करेगी कि किसकी जीत हुई और कौन हारा।

इस बीच, उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का मन बना लिया है। खबर है कि सोमवार को उद्धव ठाकरे की ओर से याचिका दायर की जाएगी। उद्धव और उनके समर्थकों का कहना है कि चुनाव आयोग के आदेश में तथ्यात्मक गलतियां हुई हैं, जिन्हें चुनौती दी जाएगी। उद्धव ठाकरे के गुट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि शिवसेना के संविधान में संशोधन अलोकतांत्रिक है, जो कि गलत है।

उन्होंने दावा किया कि जुलाई 2022 को एकनाथ शिंदे की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा उसी संविधान को स्वीकार किया गया था। चुनाव आयोग का आदेश असंगत है और चूंकि शिंदे समूह संगठनात्मक पक्ष में कमजोर था, इसलिए चुनाव निकाय ने जानबूझकर पार्टी के संविधान को अलोकतांत्रिक बताया है और इसे बहुमत के आधार पर तय करने के लिए अलग रखा है।

इससे पहले एकनाथ शिदे गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दिए जाने के चुनाव आयोग के फैसले को आश्चर्यजनक बताते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को नई शुरुआत करने की सलाह दी। इससे पहले सुप्रिया के पिता राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को चुनाव आयोग का फैसला मानने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, नए चुनाव चिह्न को स्वीकार कीजिए सुप्रिया सुले ने कहा आपको नई शुरुआत करनी होगी इन चुनौतियों का सामना करना होगा उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH