मजदूरों से भरी बस चंद्रपुर के पास पलटी , हादसे में दो लोगो की मौत और दर्जनों घायल

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मजदूरों से भरी बस चंद्रपुर के पास पलटी , हादसे में दो लोगो की मौत और दर्जनों घायल
चंद्रपुर 28 जनवरी 2023 -  महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर से हैदाराबाद जा रही बस रास्ते में दर्दनाक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई है। इस बस में कई मजदूर रोजी मजदूरी के लिए हैदराबाद जा रहे थे। चंद्रपुर के विरूर-धानोरा रोड पर हुई इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में अन्य 17 लोग जख्मी हो गए। हालांकि तुरंत ही घायलों को विरुर, राजुरा, चंद्रपुर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल में घायलों का लगातार इलाज किया जा रहा है। सड़क हादसे का शिकार हुई यह बस चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील से निकली थी। तो वहीं यह बस विरूर-धानोरा रोड से होते हुए हैदराबाद के लिए जा रही थी। लेकिन थोड़ी दूर तक जाकर ड्राइवर का संतुलन गड़बड़ा गया और मजदूरों से भरी बस पलट गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। बस में सवार थे 30 मजदूर

पुलिस अधिकारी के मुताबिक वाहन कम से कम 30 मजदूरों को महाराष्ट्र्र से हैदराबाद ले जा रहा था। लेकिन आज सुबह करीब 5 बजे विरूर-धनोरा मार्ग पर 30 मजदूरों से भरी बस पलट गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं अन्य 17 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि घायलों को राजुरा, चंद्रपुर के ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। तो वहीं अधिकारी ने यह भी बताया है कि हादसे का शिकार हुए घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही विरूर पुलिस  घटना स्थल पर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला था। पुलिस ने कुछ जख्मी लोगों को राजुरा तो कुछ लोगों को चंद्रपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। लेकिन जिन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH