छत्तीसगढ़ में अब क्या है महतारी 102 का भविष्य , रहेगा या जाएगा , पढ़े इस खबर में ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब क्या है महतारी 102 का भविष्य , रहेगा या जाएगा , पढ़े इस खबर में ,,
रायपुर 31जुलाई 2020 - प्रदेश में 31 जुलाई के बाद भी 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जारी रहेगा। इस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी जीवीके-ईएमआरआई ने आगे भी  महतारी 102 की  संचालन के लिए सहमति दे दी है। निविदा के माध्यम से महतारी एक्सप्रेस के संचालन के लिए नई संस्था के चयन तक पूर्व में निर्धारित दर एवं शर्तो के अनुसार जीवीके-ईएमआरआई अपनी सेवाए देती रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा के संचालन के लिए नई संस्था के चयन हेतु निविदा की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जीवीके-ईएमआरआई संस्था द्वारा सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में कुछ कठिनाईयो से विभाग को अवगत कराया गया है। इनमें से कुछ समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है और कुछ पर निराकरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

बता दे की प्रदेश में गर्भवती महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का लाभ लेने के लिए 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा संचालित है। प्रदेशभर में अभी 370 एम्बुलेंस का परिचालन प्रतिदिन चौबीसों घंटे सेवा देने के लिए किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं से संबंधित किसी भी तरह की सहायता जैसे घर से अस्पताल, अस्पताल से घर, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रसव पूर्व जाँच, नसबंदी शल्य क्रिया के बाद घर पहुंचाने की सुविधा तथा एक वर्ष तक के बीमार नवजात शिशुओं के लिए महतारी एक्सप्रेस द्वारा परिवहन की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है। प्रदेश में प्रति 72 हजार की जनसंख्या पर एक महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध है। प्रत्येक एम्बुलेंस में एक ई.एम.टी. (Emergency Medical Technician) और एक ड्राइवर सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहते है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH