राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा , कंटेनर और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा , कंटेनर और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत
पालघर 09 जनवरी 2023 - पालघर में रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. पालघर में एक कंटेनर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गुजरात के औद्योगिक शहर अहमदाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. जानकारी के मुताबिक मुंबई - अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर और एक वैगन R कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा पालघर जिले के कासा थानाक्षेत्र में हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कंटेनर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर के कारण हुई तेज आवाज और मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी और अपने स्तर से वाहनों में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं. सूचना मिलते ही कासा थाने की पुलिस भी तत्काल ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर मौजूद आम नागरिकों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे लोगों को किसी तरह निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर्स ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाए गए कुल सात में से तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतको में 65 साल के नरोत्तम राठौड़ , 32 साल के केतन राठौड़ और एक साल की मासूम आर्वी दीपेश राठौड़ शामिल हैं. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही नालासोपारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जिन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें 35 साल के वाहन चालक दीपेश नरोत्तम राठौड़, 32 साल की तेजल दीपेश राठौड़, 58 साल की मधु नरोत्तम राठौड़ और ढाई साल का मासूम स्नेहल दीपेश राठौड़ शामिल हैं. हादसा कैसे हुआ, इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH