बन्द नही किया जाएगा स्व अजित जोगी का मोबाईल नंबर , अब इस नंबर का होगा यह उपयोग ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बन्द नही किया जाएगा स्व अजित जोगी का मोबाईल नंबर , अब इस नंबर का होगा यह उपयोग ,,
रायपुर 29 जुलाई 2020 - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अमित अजीत जोगी अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई। बैठक में प्रदेशभर से पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। पार्टी की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पारित किए। तय किया गया है कि पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी के मोबाइल नंबर 094252-03333 को हेल्प लाईन नंबर बनाया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ियों के समस्याओं का समाधान शीघ्रातिशीघ्र किया जाएगा। इसके साथ ही कोर कमेटी ने मरवाही उपचुनाव को ऐतिहासिक मतों से जीतने को संकल्प पारित किया है। मरवाही चुनाव में बड़ी मात्रा में सरकारी तंत्र के दुरूपयोग की आशंका जताते हुए प्रदेश पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बीरगांव, भिलाई, रिसाली और जामुल में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए अभी से कमर कसने और पार्टी चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान में दमदारी के साथ चुनाव लड़ने का घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने महिला जनता कांग्रेस की ओर से प्रदेश में मार्च माह से शराबबंदी के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की सराहना की। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में और भी तेजी लाने का निर्देश दिया हैं। साथ ही माह अगस्त में बरोजगारों का रोजगार दिलाने के लिए सत्याग्रह करने का निर्णय लिया हैं। सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए युवा नेता गोविन्द शेट्ठी, दानिश रफीक, अशोक सोनवानी, जहीर खान, आनंद सिंह, टिकेश प्रताप सिंह, प्रदीप साहू, संजीव खरे, नवल सिंह राठिया, संदीप यदु और नरेन्द्र भवानी को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH