पति वेबसाइट पर तलाश रहा था मसाज सर्विस , लेकिन एस्कार्ट साइट पर दिखी पत्नी और बहन की तस्वीर , उसके बाद हुआ यह

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति वेबसाइट पर तलाश रहा था मसाज सर्विस , लेकिन एस्कार्ट साइट पर दिखी पत्नी और बहन की तस्वीर , उसके बाद हुआ यह
मुम्बई 14 दिसम्बर 2022 - मुम्बई में खार का रहने वाला एक शख्स मालिश करने वाले की तलाश के लिए एक एस्कॉर्ट वेबसाइट का उपयोग कर रहा था, लेकिन वहां वह अपनी पत्नी और बहन की तस्वीरें देखकर हैरान रह गया. खार के 31 वर्षीय व्यक्ति ने फिर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामले से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जहां उससे पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, शख्स द्वारा एस्कॉर्ट वेबसाइट पर तस्वीरें देखने के बाद, उसने अपनी पत्नी और बहन से बात की. दोनों ने बताया कि उनकी तस्वीर चार साल पुरानी है और इसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया हुआ था. इसके बाद उस शख्स ने बुकिंग के लिए वेबसाइट पर दिए गए एक नंबर पर संपर्क किया, जिसका जवाब एक महिला ने दिया. शख्स ने महिला को खार पश्चिम के एक होटल में मिलने के लिए कहा और वह महिला मान गई।

महिला उनसे मिली और घटना के बारे में पूछे जाने पर वह मारपीट पर उतर आई और भागने की कोशिश करने लगी. हालांकि, युवक ने किसी तरह आरोपी महिला को पकड़ लिया, जिसे बाद में थाने ले जाया गया. जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान रेशमा यादव के रूप में हुई है पुलिस को शक है कि महिला उस गिरोह का हिस्सा है जो सोशल मीडिया से ऐसी एस्कॉर्ट और मसाज वेबसाइट पर खूबसूरत महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करते हैं।

पुलिस ने रेशमा यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया, उसे एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस रेशमा यादव से जुड़े सभी लोगों की तलाश कर रही है. साथ ही पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करते समय सावधानी बरतने की भी अपील की है. उन्होंने बताया, अपने प्रोफाइल को लॉक रखना चाहिए ताकि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH