छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो नाराज प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो नाराज प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
जगदलपुर 23 नवम्बर 2022 - प्रेम प्रसंग के प्रकरण में प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद खुद भी आत्मदाह का प्रयास किया। घटना बस्तर थाना क्षेत्र के जंगल की है। प्रेमी युगल नाबालिग बताए जा रहे हैं। हादसे में दोनों ही 25 से 30 प्रतिशत झुलस गए हैं। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया है। डाक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायल युवती केशलूर क्षेत्र व युवक बस्तर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

युवती ने बताया कि दोनों पहले एक साथ पढ़ाई करते थे। अभी कुछ दिनों पहले ही दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। कुछ दिन तक सब सही चल रहा था। जब उसने युवक से बात करना बंद कर दिया तो युवक बार-बार इसका कारण बताने का दबाव बना रहा था।

मंगलवार की दोपहर उसने युवक को मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने दोस्त की बाईक लेकर युवती को लेने धरमपुरा छात्रावास पहुंचा और वहां से अपनी बाईक पर बस्तर के करीब एक जंगल ले गया। बातचीत में झगड़ा बढ़ने के बाद युवक ने अपने दोस्त को फोन करके उससे पेट्रोल मंगवाया और युवक ने युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इसके बाद युवक ने अपने ऊपर भी आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। कुछ देर बाद युवक ने ही अपने व युवती के शरीर में लगी आग को बुझाया और दोस्त को फोन पर घटना की जानकारी दी। दोस्तों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेकाज लेकर आए।

पुलिस ने युवती के बताए अनुसार उनके स्वजनों को फोन पर सूचना देने के साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को भी मामले की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी लगते ही युवक व युवती के स्वजन मेकाज पहुंचे है। घायलों की चिकित्सा कर रहे डाक्टरों ने बताया कि दोनों करीब 20 से 30 प्रतिशत के लगभग जले हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH