छत्तीसगढ़ - साँप के डसने पर गुस्से में आया 08 साल का मासूम , दांत से काट कर साँप की ले ली जान

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साँप के डसने पर गुस्से में आया 08 साल का मासूम , दांत से काट कर साँप की ले ली जान
जशपुर 30 अक्टूबर 2022 -  घर के पास खेल रहे आठ साल के बालक के हाथ में कोबरा (नाग) लिपट गया। इस दौरान नाग ने बच्चे को कांटा। इससे गुस्से में आए बच्चे ने भी सांप को दांत से काट लिया बच्चे के काटने से सांप की मौत हो गई वहीं, सांप को काटने वाला बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा तहसील के पंडरा पाठ गांव का है।

पंडरा पाठ निवासी दीपक राम ( 08 ) अपने घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर खेल रहा था। दीपक के स्वजन ने मीडिया को बताया कि खेलने के दौरान पास की झाड़ी से एक कोबरा सांप निकला और उसके हाथ से लिपट गया। सांप ने दीपक के दाहिने हाथ के अंगूठे को डस लिया। दीपक का कहना है कि दर्द होने पर उसने सांप को अपने दांतों से काट लिया। दीपक के काटने के बाद सांप की मृत्यु हो गई। वहीं, सांप के डसने का दीपक के शरीर मे कोई खास असर नहीं हुआ।

हालांकि, इस घटना को लेकर चिकित्सकों और सर्प के जानकारों का मत अलग-अलग है। जशपुर जिले में सर्प संरक्षण अभियान का संचालन कर रहे ग्रीन नेचर वेल फेयर सोसायटी के संस्थापक सदस्य कैसर हुसैन ने बताया कि सांप की ड्राई बाइट (जब सांप काटने के बाद विष न छोड़े) से मनुष्य के शरीर मे सर्प दंश का कोई विपरीत असर नहीं होता।

कई बार ड्राई बाइट का शिकार हुए लोग भय से बेहोश हो जाते हैं कैंसर हुसैन ने यह भी बताया कि कोबरा सर्वाधिक ड्राई बाइट करने वाली सर्प प्रजाति है। वहीं, बच्चे के काटने से सांप के मारे जाने के दावे को भी केसर आश्चर्यजनक नहीं मानते हैं वहीं,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रंजीत टोप्पो ने कहा कि अब तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है लेकिन, जिस प्रकार की यह घटना बताई जा रही है, चिकित्सा विज्ञान के अनुसार संभव नहीं है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH