छत्तीसगढ़ - बकरी चोरी कर भाग रहे बाइक सवार युवक की पीट पीट कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बकरी चोरी कर भाग रहे बाइक सवार युवक की पीट पीट कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी
जशपुर 05 अक्टूबर 2022 -  बकरी चोरी कर भाग रहे युवक काे पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में बुरी तरह घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना जिले की सीमा से लगे हुए झारखंड के गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र के तिगरा गांव की है। इस मामले में जशपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज किया है।

सोमवार की शाम को जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नीमगांव के पास कुछ ग्रामीणों ने बाइक में आए दो लोगों को बकरी चोरी कर भागते हुए देखा। ग्रामीणों ने बाइक सवारों का पीछा किया और उन्हें झारखंड के तिगरा गांव के पास पकड़ लिया। बकरी चोरी कर ले जा रहे दोनों युवकों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान भीड़ ने एक आरोपित को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। हाथ और मुक्के से की गई पिटाई में उसकी मृत्यु हो गई। वहीं, उसके साथी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। मृतक की पहचान जारी निवासी एजाज खान (22) के रूप में की गई है। एजाज का आपराधिक पृष्ठभूमि है। उसके खिलाफ झारखंड के पालकोट, डुमरी और जारी थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के झारखंड की सीमा से लगे हुए नीमगांव, पैंकु और इसके आसपास के 10 से अधिक गांव के लोग बीते कुछ समय से मवेशी चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने पिछले दिनों बैठक रखी थी, जिसमें SP डी. रविशंकर को भी बुलाया गया था इसमें SP ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि क्षेत्र में पुलिस की पैट्रोलिंग बढ़ाने के साथ पतराटोली में पुलिस जांच नाका की व्यवस्था भी की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्था को चुस्त करने में जुटा हुआ था। इसी दौरान यह घटना हो गई।

इस मामले पर जशपुर जिले के SP डी. रविशंकर का कहना है कि घटना की सूचना पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। इसकी सूचना झारखंड के गुमला जिले के SP को दे दी गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH