छत्तीसगढ़ - दो शराबी शिक्षक निलंबित , शिक्षकों की हरकत से परेशान सभी बच्चो ने स्कूल से निकलवा ली थी TC

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो शराबी शिक्षक निलंबित , शिक्षकों की हरकत से परेशान सभी बच्चो ने स्कूल से निकलवा ली थी TC
जशपुर 26 सितंबर 2022 -  जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक के छिरो टोली प्राथमिक शाला के दोनों शिक्षक आलोक रंजन बड़ा और अखिलेश टोप्पो को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन दोनों ही शिक्षको पर छिरो टोली के ग्रामीणों ने शराब के नशे में धुत्त हो कर स्कूल आने का आरोप लगाया था। कलेक्टर और डीईओ से शिकायत करने के बाद भी जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो,ग्रामीणों ने इस स्कूल में पढ़ रहे सभी 16 बच्चों की टीसी कटवा ली थी।

इससे इस स्कूल में ताला लटक गया था। शिक्षा के मंदिर में शिक्षको द्वारा किये जा रहे इस बेजा हरकत की खबर को एक अखबार ने प्रकाशित किया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया था। नींद से जागते हुए शिक्षा विभाग ने मामले की जांच का आदेश दिया था। इसके साथ साथ ही इनका मेडिकल जांच भी कराया गया था। जांच में ग्रामीणों द्वारा दिये गए बयान और पाए गए तथ्यों के आधार पर डीईओ जितेंद्र प्रसाद ने दोनों शिक्षको को निलंबित कर,बीईओ कार्यालय फरसाबहार में संलग्न कर दिया है।

स्कूल को संचालित करने के लिए लकराघरा की महिला शिक्षक श्रीमती अंजलिना एक्का को यहां पदस्थ कर दिया गया है। देखना होगा कि शिक्षा विभाग की इस कार्यवाही के बाद अभिभावक अपने बच्चों को छिरो टोली स्कूल में वापस भेजते हैं या नहीं। क्योंकि जिले के घोर हाथी प्रभावित क्षेत्र में स्थित इस गांव में दो किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाना,बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH