छत्तीसगढ़ - अम्बिकापुर जा रही राजधानी ट्रेव्हल्स की बस पलटी , हादसे में 03 लोगो की मौत

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अम्बिकापुर जा रही राजधानी ट्रेव्हल्स की बस पलटी , हादसे में 03 लोगो की मौत
जशपुर 22 सितंबर 2022 -  जशपुर से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों और बस के गेट पर खड़े एक यात्री की मौत हो गई है। दुर्घटना में 5 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार की शाम 5.30 बजे पत्थलगांव से अंबिकापुर मार्ग में ग्राम गोढ़ीकला के पास हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर से अंबिकापुर को जाने वाली राजधानी ट्रेव्हल्स की बस शाम 4.30 बजे पत्थलगांव बस स्टैंड से अंबिकापुर निकली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद जर्जर होने की वजह से ड्राइवर बस को ग्रामीण क्षेत्र से लेकर जा रहा था। 

बस ग्राम गोढ़ीकला में सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बाइक बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस की गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे बलराम लकड़ा (65 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को पत्थलगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बलराम की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार 2 युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में सनकुमारी (30 वर्ष) , सनियारो राउत (50 वर्ष) , सूरज लकड़ा (6 वर्ष) , सुनीता (30 वर्ष) और चंगे लाल (60 वर्ष) शामिल है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH