गणेश पूजा देखने गई तीन युवतियों पर सिरफिरे युवक ने चाकू से किया हमला

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गणेश पूजा देखने गई तीन युवतियों पर सिरफिरे युवक ने चाकू से किया हमला
जगदलपुर 03 सितंबर 2022 -  बीती रात गणेश पूजा देखने शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में बने पंडाल में पहुंची तीन लड़कियों पर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को कुछ देर में ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के बलिराम कश्यप वार्ड में बीती रात करीबन 8 बजे तीन लड़कियां गणेश पूजा देखने के लिए वार्ड में ही बने पंडाल में पहुंची हुई थी। इसी दौरान पंडाल के पास में ही बैठे एक युवक ने अचानक उन लड़कियों से बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया। गाली गलौज करते हुए सिरफिरे युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से लड़कियों को मारने की कोशिश की। 

युवक की इस हरकत को देखते हुए लड़कियां अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल हो गई। इसके बाद लड़कियों ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की सूचना बोधघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सीताराम बघेल निवासी बलिराम कश्यप वार्ड को कुछ देर में ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने धारा 294, 506 (बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH