छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री का बड़ा बयान , मेरी जीत की गारंटी है , बाकी विधायकों का क्या होगा ये मुझे नही पता

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री का बड़ा बयान , मेरी जीत की गारंटी है , बाकी विधायकों का क्या होगा ये मुझे नही पता
जगदलपुर 18 अगस्त 2022 -  अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कवासी लखमा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत की गारंटी है, बाकी विधायकों का क्या होगा नहीं पता।

उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने यह बात बुधवार को यहां वीर सावरकर सभागार में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी शंकर ध्रुवा के पदभार ग्रहण ग्रहण व किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। हालांकि कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अपने बयान को लेकर सफाई दी।

उन्होंने कहा कि उनके बयान का उद्देश्य कांग्रेस के विधायकों को लगातार जनता के हित में काम करते रहने और प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना बताया। इसके पहले समारोह को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा कि शंकर ध्रुवा पांच साल बैंक में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में काम करेंगे। हमारा (प्रदेश सरकार और विधायकों का) कार्यकाल लगभग डेढ़ साल की बचा है। अगले विधानसभा चुनाव में क्या होगा, कौन जीतेगा. कौन हारेगा यह कोई नहीं जानता।

उन्होंने कहा कि उनकी जीत की गारंटी है बाकी विधायकों का क्या होगा नहीं पता। लखमा की बातों को सुनकर मंच पर बैठे विधायक व पार्टी नेता सकपका गए। लखमा के इस बात पर तालियां खूब बजीं लेकिन इसके बाद कुछ क्षणों के लिए माहौल में सन्नाटा छा गया। 

कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उनके बयान को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए लगातार अच्छा काम रही है। किसान, महिला, युवा सभी वर्गों के लिए सरकार के कामों को स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सराहना मिल रही है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में दोबारा सरकार का बनना तय है। कांग्रेस ने जनता से किया वादा वह चाहेंगे कि पार्टी के विधायक लगातार जनता के लिए सक्रिय होकर काम करते रहेंगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें जीत लेगी

ताज़ा समाचार

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH