बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुश्किल में , 215 करोड़ के वसूली केस में ED ने बनाया आरोपी

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुश्किल में , 215 करोड़ के वसूली केस में ED ने बनाया आरोपी
मुम्बई 17 अगस्त 2022 -  बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं. ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के खिलाफ ईडी आज चार्जशीट दाखिल करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन को पहले से ही पता था ठग सुकेश एक अपराधी से और जबरन वसूली करने वाला है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया है, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं. ED ने जैकलीन पर पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है. वहीं, अब ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बता दिया है. ईडी आज एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे. ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी अटैच की है. ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे. परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे।

जैकलीन काफी समय से ED की रडार पर हैं. मामले की जांच के बाद ईडी ने जैकलीन पर अपना शिकंजा कसते हुए उन्हें आरोपी बना दिया है।

पहले ऐसा बताया गया था कि ठग सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपये ठगे थे. इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को उन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे. गिफ्ट्स में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा समेत कई दूसरे महंगे तोहफे भी शामिल थे. बताया गया था कि सुकेश ने ये सारा पैसा लोगों को ठग कर कमाया था।

ठग सुकेश ने आखिर जैकलीन को इतने कीमती गिफ्ट्स क्यों दिए?  ये सवाल कई लोगों का था. इसके बाद खुलासा हुआ कि जैकलीन और सुकेश एक दूसरे संग रोमांटिक रिलेशनशिप में थे. कुछ समय पहले जैकलीन और सुकेश की कुछ इंटीमेट फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

ईडी के एक्शन के बाद जैकलीन फर्नांडिस एक तरफ बुरी तरह फंसती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस की कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें एक्ट्रेस की दो फिल्में बड़े बजट की हैं।

AT

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH