छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नागपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर , 50 से अधिक यात्री घायल

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नागपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर , 50 से अधिक यात्री घायल
गोंदिया 17 अगस्त 2022 -  महाराष्ट्र के गोंदिया में आज भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. यहां भगत की कोठी ट्रेन की गोंदिया के पास मालगाड़ी से टक्कर हुई है, जिसके बाद ट्रेन की एक बोगी एक पटरी से उतर गई. इस हादसे में 50 लोग जख्मी हुए हैं. इनमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

यह ट्रेन रायपुर की ओर से नागपुर की ओर आ रही थी. तभी भगत की कोठी ट्रेन की मालगाड़ी के साथ गोंदिया शहर के पास टक्कर हो गई. इसमें ट्रेन का S3 डिब्बा पटरी से उतर गया. इसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ है. यह हादसा मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी के बीच सिगनल न मिलने के कारण हुआ है. राहत की बात ये है कि इसमें किसी भी यात्री की मौत की सूचना नहीं है. हादसे का शिकार हुई ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी।

वहीं इस पूरे मामले में भारतीय रेलवे की ओर से बताया गया कि सुबह 4.30 बजे री-रेलमेंट का काम पूरा हुआ. प्रभावित ट्रेन सुबह 5.24 बजे साइट से रवाना हुई और सुबह 5.44 बजे गोंदिया पहुंची. सुबह 5.45 बजे अप एंड डाउन ट्रैफिक बहाल किया गया. सेंट्रल रेलवे के पीआरओ ने बताया कि 2-3 यात्री घायल हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं. बाकी सभी यात्रियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इस घटना में घायल यात्रियों को गोंदिया जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में ले जाया गया है. यह घटना मध्य रात्रि के दौरान हुई है. यह दोनों ही ट्रेनें एक ही दिशा की ओर से यानी यानी नागपुर की ओर जा रही थी. भगत की कोठी ट्रेन ग्रीन सिगनल मिलने के बाद आग जा रही थी, लेकिन गोंदिया शहर से पहले मालगाड़ी को सिगनल नहीं मिला था और वह पटरी पर खड़ी थी. इसकी वजह से भगत की कोठी ट्रेन उससे पीछे से जा टकराई और ये हादसा हो गया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नागपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर , 50 से अधिक यात्री घायल

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH