सड़क हादसे में पूर्व विधायक की मौत , पार्टी में शोक की लहर , देर रात एक्सप्रेस वे पर हुआ था हादसा

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क हादसे में पूर्व विधायक की मौत , पार्टी में शोक की लहर , देर रात एक्सप्रेस वे पर हुआ था हादसा
मुम्बई 14 अगस्त 2022 -  मुंबई - पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ये हादसा पनवेल के पास  माडप टनल में हुआ है. पूर्व विधायक अपनी SUV कार से जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

सड़क हादसे में विनायक मेटे को गंभीर चोटें आईं थी. हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें आनन- फानन में नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है. हादसे में विनायक मेटे की एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए. उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विनायक राव मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे. उनका जन्म 30 जून 1970 को बीड में हुआ था. विनायकराव मेटे का नाम महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से उभरा था. स्वतंत्रता संग्राम औऱ संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने उनके विचारों पर गहरा असर डाला. विनायक मेटे 2016 में बीजेपी कोटे से निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH