चन्द्रपुर में बड़ा सड़क हादसा , मवेशी को बचाने के चक्कर मे ट्रक से टकराई कार , पति-पत्नी सहित 04 की मौत

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चन्द्रपुर में बड़ा सड़क हादसा , मवेशी को बचाने के चक्कर मे ट्रक से टकराई कार , पति-पत्नी सहित 04 की मौत
चन्द्रपुर 14 अगस्त 2022 -  महाराष्ट्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पति-पत्नी सहित 04 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सड़क के बीच में बैठी गाय को बचाने के प्रयास में एक वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दंपति समेत चार व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

घटना के बारे में पुलिस ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात चंद्रपुर-गढ़चिरौली NH पर साओली थानाक्षेत्र के किसान नगर में हुई है साओली थाने के सहायक निरीक्षक आशीष बोरकर ने बताया कि गढ़चिरौली जिले के डिस्क जॉकी (डीजे) पंकज बागड़े (26) अपने दोस्त अनूप तादुलवार (35) के साथ डीजे का कुछ सामान खरीदने के लिए वाहन से चंद्रपुर गए थे। 

आशीष बोरकर बताया कि उनके साथ तादुलवार की पत्नी, एक रिश्तेदार और एक दोस्त भी कार में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'सामान खरीदने के बाद घर लौटते समय चालक ने सड़क के बीच में बैठी एक गाय को बचाने की कोशिश में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।'

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को साओली तहसील के अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बागड़े और तादुलवार के अलावा उसकी पत्नी माहेश्वरी (24) और मनोज तीर्थगिरिवार (29) की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र मसराम (23) के तौर पर हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH