जमीन बटवारे की विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या , आरोपी फरार

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जमीन बटवारे की विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या , आरोपी फरार
जशपुर 28 जुलाई 2022 -  शराब के नशे में धुत्त छोटे भाई ने लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर खाना खा रहे अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी के पासा (धार वाले हिस्से का दूसरा सिरा) से हमला कर दिया। इससे बड़े भाई के सीने में गंभीर अंदरूनी चोट आई। लेकिन स्वजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। इलाज के अभाव में घायल की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मामला तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम शर्करा की है। पुलिस द्वारा पंजीबद्ध किए गए प्रकरण के अनुसार 27 जुलाई को गजेंद्र राम का फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत की सूचना पर मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सीने में गंभीर चोट का निशान के आधार पर चिकित्सक ने हत्या की आशंका जताई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो मृतक की पत्नी श्रीमती ममता बाई ने बताया कि घटना दिनांक 23 जुलाई को उसके पति गजेंद्र राम खाना खा रहे थे। इसी समय उसका देवर आरोपित ललित राम आया और कुल्हाड़ी के उल्टे छोर से उसके पति पर वार कर दिया। 

प्रार्थिया के अनुसार दोनों भाइयों के बीच पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। छोटे भाई के वार से गजेंद्र के सीने में चोट आई। लेकिन किसी प्रकार का बाहरी घाव न लगने से स्वजनों को उसकी हालत समझ मे नही आ सकी। आंतरिक चोट के कारण गजेंद्र की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मामले में तुमला पुलिस ने आरोपित ललित राम के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH