छत्तीसगढ़ में फिर चली गोली , टोनही के शक में वृद्धा की गोली मार कर हत्या

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में फिर चली गोली , टोनही के शक में वृद्धा की गोली मार कर हत्या
जशपुरनगर 25 जुलाई 2022 -  जशपुर जिले में गोलीकांड की तीसरी बड़ी वारदात ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था को सवालों में लाकर खड़ा कर दिया है। जशपुर जिले के आरा चौकी क्षेत्र के ग्राम डभनीपानी हाकुकोना में चार अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्धा की गोली मारकर हत्या कर दी है।आरोपियों ने महिला के कनपटी पर कट्टे से गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जशपुर शहर की बांकीटोली निवासी भिनसो बाई (65) अपने मायके ग्राम डभनीपानी हाकुकोना आई हुई थी। भिनसो बाई के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है और उसके बच्चे भी नहीं है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 6:30 बजे ग्राम हाकुकोना में चार अज्ञात युवक भिनसो बाई के घर पहुंचे और उससे शराब पीने के लिए मांगने लगे। 

जब भिनसो ने शराब नहीं होने की बात कही तो नाराज होकर एक युवक ने कट्टा निकाल लिया और भिनसो बाई के कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। इसके बाद आरोपियों ने भिनसो बाई को उसके कमरे के भीतर की ओर धकेल दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने चार अज्ञात युवक को भागते हुए देखा।

जानकारी के अनुसार मृतिका पर उसके परिचय के कुछ लोग टोनही होने का संदेह करते थे और कुछ दिन पहले उसके परिचय के युवक ने टोनही कहते हुए उससे झगड़ा भी किया गया था। घटना की रिपोर्ट भिनसो बाई के भतीजे ने चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस कुछ दिन इसी तरह की एक मामले में अज्ञात युवकों द्वारा एक वृद्धा से शराब मांगने और न दिए जाने के मामले में गोली चलाकर उसकी हत्या किए जाने की घटना को लेकर सतर्क हो गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH