छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पेट्रोल डाल कर पति को जिंदा जलाया , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पेट्रोल डाल कर पति को जिंदा जलाया , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
जशपुर 22 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने ही पति को आग के हवाले कर दिया। घटना में पति बुरी तरह घायल हुआ है। बताया गया है कि महिला हमेशा फोन पर किसी से बात किया करती थी। इस पर उसके पति ने पूछ लिया था कि तुम किससे बात करती हो, इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक डोड़काचौरा निवासी राम गोस्वामी (45) ने 2012 में पत्नी के खत्म होने के बाद दूसरी शादी बिरसमनी बाई (32) से की थी। राम को दूसरी शादी से भी 2 बच्चे हैं, वहीं उसकी पहली पत्नी से भी 2 बच्चे हैं। कहा जा रहा है कि बिरसमनी बाई आए दिन किसी से फोन पर बात करती थी। इसी बात से राम गोस्वामी नाराज रहता था।

इस बीच 21 जुलाई को भी महिला सुबह के वक्त किसी से फोन पर बात कर रही थी। बच्चे भी घर पर थे। उसी दौरान राम ने ये देख लिया, तब उसने फिर यही पूछा कि तुम हमेशा किस से बात करती रहती हो। ये सुनते ही महिला नाराज हो गई और बोली की आज मैं तुमको मार डालूंगी। इसके बाद उसने राम की पहली पत्नी के बेटियों को कमरे में बंद कर दिया। फिर पेट्रोल निकालकर राम के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी।

घटना के वक्त राम के बेटी कमरे से ही ये सब देख रही थी। वारदात को अंजाम देकर महिला दूसरे कमरे में चले गई थी। पीड़ित ने किसी प्रकार से जलते हुए हालत में ही दरवाजा खोला, तब उसकी बेटी कमरे से निकली। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शाम को ही राम की बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ - पत्नी ने पेट्रोल डाल कर पति को जिंदा जलाया , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH