युवक ने परिवार सहित खुद को कार में बंद कर लगाई आग , एक की मौत और दो गंभीर

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक ने परिवार सहित खुद को कार में बंद कर लगाई आग , एक की मौत और दो गंभीर
नागपुर 20 जुलाई 2022 -  महाराष्ट्र के नागपुर से आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे को कार में बैठाकर आग लगाकर खुदकुशी कर ली. कार चालक रामराज गोपालकृष्ण की मौत हो गई. इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ने अपनी मारुति 800 कार में ज्वलनशील पदार्थ रखकर आग लगाई. इस घटना में कार में बैठी उनकी पत्नी और बेटा भी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक रामराज ने लघु शंका के बहाने से कार को खापरी के सुनसान इलाके में रोकी और नीचे उतरे. कुछ देर बाद कार में बैठते ही उन्होंने आग लगा दी. इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा कार से उतरकर भागे और सड़क किनारे जमा बारिश के पानी पर लेट गए और आग बुझाने की कोशिश की।

लेकिन रामराज कार के साथ बुरी तरह से झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों और मृतक को अस्पताल पहुंचाया. मौके से पुलिस को पॉलिथीन के अंदर सुसाइड नोट मिला. जिसमें लिखा था कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर वो यह कदम उठा रहे हैं. कोरोना की वजह से उनका कारोबार पूरी तरह से खराब हो गया था. जिसकी वजह से वो आर्थिक तंगी से झूझ रहे थे. इससे उबरने की उन्होंने पूरी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH