BJP की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला , दो लोगो ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BJP की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला , दो लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
मुम्बई 18 जुलाई 2022 -  रविवार रात करीब सवा 11 बजे मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में दो अज्ञात शख्स ने BJP की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान पर उस वक़्त हमला कर दिया जब वो अपने पति के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थी. घायल BJP महिला नेत्री के पति के मुताबिक रात करीब सवा 11 बजे जब वो अपनी पत्नी के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रहे थे उसी दौरान मीरा रोड इलाके में दो बाइक सवार आकर गाड़ी के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दिया।

उसके बाद गाली गलौज करते हुए उनकी पत्नी सुल्तान समीर खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया हमले के बाद बाइक सवार फरार हो गए. इस हमले में सुल्ताना खान घायल हो गई हैं. पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठा हुए और पुलिस को बुलाया गया. पुलिस की मदद से घायल BJP नेत्री  सुल्तान खान को नजदीक के इंदिरा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने डॉक्टर से जाकर बात की।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई हैं और स्टेटमेंट देने की हालत में नही हैं, पीड़ित के पति ने पुलिस से कहा कि वो आज अपना स्टेटमेंट रेकॉर्ड करवाएंगी, पुलिस की माने तो स्टेटमेंट रेकॉर्ड कराने के बाद आरोपियो पर कार्रवाई की जाएगी. इधर अस्पताल के डॉक्टर राम लखन यादव की माने तो घायल सुल्ताना के हाथ पर दो ज़ख्म थे जिस पर 3 स्टिच लगाकर आगे का उपचार किया जा रहा है। 

हालांकि अब तक ये साफ नही हो पाया है कि हमलावर कौन थे और क्यों इस तरह आकर जानलेवा हमला किया. वहीं पीड़िता के पति ने शक ज़ाहिर की है कि ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला भी हो सकता है. जिसकी शिकायत सुल्ताना ने लिखित रूप के पार्टी के आला अधिकारियों को दी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH