छत्तीसगढ़ में UP , बिहार जैसी वारदात , 01 लाख 20 हजार की सुपारी दे कर कराई दम्पत्ति की हत्या

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में UP , बिहार जैसी वारदात , 01 लाख 20 हजार की सुपारी दे कर कराई दम्पत्ति की हत्या
जशपुर 13 जुलाई 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर में 3 दिन पहले दंपती की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार शाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने हत्या के लिए बाहर से शूटर बुलाए और उन्हें 1.20 लाख रुपए की सुपारी दी। तीनों शूटर फरार हैं। आरोपियों ने जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए दंपती की जान ले ली। मामला दोकड़ा चौकी इलाके का है। 

जानकारी के मुताबिक, जयमुंडा नवाटोली गांव निवासी दंपती संदीप पन्ना और उसकी पत्नी द्रोपदी शनिवार रात करीब 10.30 बजे खाना खा रहे थे। इसी दौरान तीन लोग पैदल ही उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बदमाश घर के अंदर घुस गए और देशी शराब की मांग करने लगे। इसके बाद बाहर लेकर आए और गोली मार दी। आवाज सुनकर पत्नी बाहर की ओर दौड़ी तो बदमाशों ने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर दर्शन राम और उसके दो साथियों संदीप राम व शिवमंगल उर्फ बंदरा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दर्शन राम ने बताया कि उसे शासन की ओर से पट्‌टे पर जमीन मिली है। उसके ठीक बगल में संदीप पन्ना की जमीन है। इसी को लेकर 23 अप्रैल को विवाद हो गया। इस पर संदीप और उसकी पत्नी द्रोपदी ने दर्शन मारपीट की। इससे उसका हाथ टूट गया। डर कर घर छोड़ भाग गए थे आरोपी इसके बाद भी दंपती ने टंगिया से मारने के लिए दौड़ा लिया। साथ ही संदीप ने धमकी दी कि दर्शन जहां दिखाई देगा उसकी हत्या कर देगा। 

संदीप की धमकी से डरकर दर्शन अपना घर-परिवार छोड़ छोटे भाई के साथ दूसरी जगह रहने के लिए चला गया। इसी बीच दर्शन राम ने अपने साथ गांव के ही संदीप राम और शिवमंगल को मिलाया। उन्हें अपनी परेशानी बताई। साथ ही बाहर के शूटरों से संपर्क कर दंपती की हत्या के लिए 1.20 लाख रुपए की सुपारी दी। शराब के बहाने बुलाया और गोली मार दी 09 जुलाई को तीनों शूटरों को बुलाकर सभी लोग कांसाबेल के डंडाजोर के जंगल में एकत्र हुए। 

वहां हत्या की साजिश रची इसके बाद सभी ग्राम कटंगखार के बैगामुड़ी नाले के पास पहुंचे और साथ बैठकर शराब पी। बाहर से आए शूटरों को संदीप राम व शिवमंगल राम साथ लेकर गए और संदीप पन्ना व द्रोपती बाई की पहचान कराने उनका घर दिखाया। इसके बाद आरोपी शराब के बहाने दंपती के घर पहुंचे और गोली मार दी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH