रायपुर SSP अजय यादव आये एक्सन मोड़ में , आज किये ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर SSP अजय यादव आये एक्सन मोड़ में , आज किये ,,
रायपुर 12 जुलाई 2020 - प्रदेश में हाल में ही हुए बड़ी घटनाओं के बाद रायपुर एस एस पी अजय यादव फुल फार्म में आ गए है ।
इसी कड़ी में एस एस पी अजय यादव ने मंदिर हसौद और विधानसभा पुलिस थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। 

उन्होंने थाना प्रभारी व स्टाफ से लंबित अपराध की केस डायरी मंगवाकर उसका अवलोकन किया और विवेचना पूरी कर जल्द से जल्द आरोप पत्र कोर्ट में पेश करने को कहा। इस दौरान कप्तान ने क्षेत्र में चोरी, चाकूबाजी की घटनाओं पर नकेल कसने के साथ शराब बेचने और सट्टा खिलाने वालों सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

कप्तान ने कहा कि जिन इलाके में जुआ, सट्टा खिलाने, शराब बेचने की शिकायत मिलेगी वहां के थाना प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कप्तान ने दोनों थाने के माल खाने का निरीक्षण कर वहां रखे हथियारों को देखा। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार दो थाने का निरीक्षण के दौरान कप्तान ने थाना प्रभारी व सभी विवेचकों से मुखातिब होकर पुराने लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुमशुदगी के मामलों की जांच पूरी करने की हिदायत दी। थानों के रिकॉर्ड रुम व मालखाना की जांच करते हुए उन्होंने केस डायरी को व्यवस्थित तरीके से साफ सुथरा रखने पर खुशी जाहिर की। थाने में साफ-सफाई और रिकॉर्डों को व्यस्थित रखने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस बल को कोरोना संकटकाल में सुरक्षात्मक उपाय को ध्यान में रखते बेहतर पुलिसिंग करने ,जनता से अच्छा व्यवहार के साथ कम्युनिटी पुलिस पर जोर दिया। निरीक्षण में एएसपी तारकेश्वर पटेल, सीएसपी माना लालचंद मोहले भी शामिल थे।
रायपुर SSP अजय यादव आये एक्सन मोड़ में , आज किये ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH