यू पी काण्ड से राजधानी पुलिस ने लिया सबक , अब रायपुर पुलिस कर रही है ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यू पी काण्ड से राजधानी पुलिस ने लिया सबक , अब रायपुर पुलिस कर रही है ,,
रायपुर 12 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ में पहली बार राजधानी रायपुर में गुंडे और निगरानी बदमाशों का नया डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसमें उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर के साथ पैनकार्ड नंबर, बैंक खाते का डिटेल , आधार कार्ड और सभी परिजनों का मोबाइल नंबर देना होगा। इसके लिए रविवार से सभी थानों में गुण्डे बदमाशों की क्लास लगायी जा रही है। 

सभी निगरानी शुदा बदमाशों को थाने में आकर एक प्रोफार्मा में जानकारी भरकर जमा करनी होगी। यह डेटाबेस कागज और डायरी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफार्म में भी सुरक्षित रखा जाएगा।
ऑन लाइन रिकार्ड होने से पुलिस के अधिकारी जरूरत पडऩे पर कभी भी एक क्लिक में उसे देख सकेंगे। 
पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक इस रिकॉर्ड को राज्य के बाकी थानों के साथ जोडऩे पर भी विचार किया जा रहा है।

 एसएसपी अजय यादव ने सभी थानेदारों को नया डेटाबेस तैयार कराने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने इसके लिए 5 बिंदुओं का प्रोफार्मा बनाया हैं।  

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के 31 थानों में 515 से ज्यादा गुंडे-बदमाश और 351 से ज्यादा निगरानी हिस्ट्रीशीटर हैं। थानों में उनके लिए रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और अपराध का रिकॉर्ड है। पुलिस अब इस जानकारी को अपडेट करेगी। एक-एक बदमाश का बैंक खाते और पैनकार्ड का नंबर हर थाने में होगा। उसे आगे डिजीटल प्लेटफार्म में लाकर ऑनलाइन किया जाएगा।
कल पकड़े गए गुंडे-बदमाशों की आज होगी परेड एडिसनल एस पी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाडऩे वाले गुंडे-निगरानी बदमाशों, चाकूबाज और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।
रोज अलग-अलग थाने से गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के साथ पुलिस अमला सड़क पर उतरकर चेकिंग कर रहीं है। रविवार को पकड़े गए निगरानी बदमाशों की सिविल लाइन में परेड कराई जाएगी। उसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यू पी काण्ड से राजधानी पुलिस ने लिया सबक , अब रायपुर पुलिस कर रही है ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH