छत्तीसगढ़ - चार दिन तक बिना बताए घर से बाहर रही पत्नी , नाराज पति ने की पीट पीट कर हत्या

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चार दिन तक बिना बताए घर से बाहर रही पत्नी , नाराज पति ने की पीट पीट कर हत्या
जशपुर 08 जुलाई 2022 -  बिना बताएं चार दिन तक घर से बाहर रही पत्नी की लौटने पर पति ने डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेने चटकपुर की है।। जानकारी के अनुसार ग्रामीण आरोपित पहरु राम की पत्नी तारा बाई 02 जुलाई को घर मे बिना कोई जानकारी दिए कहीं चली गई थी। 06 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे वह वापस लौटी। पत्नी को देख कर आरोपित पहरु ने अपनी पत्नी तारा बाई से चार दिन तक घर से गायब रहने का कारण पूछा। 

पति के सवाल का जवाब न देकर तारा बाई घर के अंदर में जा कर सो गई। पत्नी की इस बेरुखी से पहरु बौखला गया और उसने घर मे रखे हुए डंडे से कमरे में सो रही पत्नी पर हमला कर दिया। सिर में आई गंभीर चोट से तारा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी पहरु राम कमरे को बाहर से बंद कर पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा के घर पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। प्रार्थी गुठलु राम की रिपोर्ट पर नारायणपुर पुलिस ने आरोपी पति पहरु राम के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

जिले के ग्रामीण अंचल में बीते 48 घंटे में हत्या की तीन घटनाएं हो चुकी है। हत्या की इन तीनो घटनाओं में डंडे का प्रयोग किया गया है। पहली घटना जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के रामसागर में सामने आई थी। यहां जमीन पर पुआल रखने की सामान्य बात पर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद पर घर के बाहर बैठे हुए अधेड़ की लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। दूसरी घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के डुमरपानी गांव में घरेलू विवाद से भड़के पति ने पत्नी को डंडे से पीट पीट कर मार डाला था। इन दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH