छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को लापरवाही बरतना पड़ा भारी , लगा 65 हजार का जुर्माना , पढ़े पूरी खबर

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को लापरवाही बरतना पड़ा भारी , लगा 65 हजार का जुर्माना , पढ़े पूरी खबर
दुर्ग 05 जुलाई 2022 -  सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत नियत समय अवधि में सूचना उपलब्ध न करवाने पर मोहन नगर दुर्ग के तत्कालीन थाना प्रभारी पर सूचना आयोग ने जुर्माना लगाया है। एक ही आवेदक के द्वारा 12 आवेदन सूचना के अधिकार के तहत लगाए गए थे। पर उनकी जानकारी निर्धारित अवधि में नही दी गई। जिसके कारण थाना प्रभारी पर 65 हजार 400 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के मोहन नगर थाना में सन 2019 में नरेश पटेल थाना प्रभारी के साथ ही सूचना अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। दुर्ग निवासी गुलाब चंद सोनवानी ने सूचना के अधिकार के तहत 12 आवेदन लगा कर थाने मे पदस्थ लोकसेवकों के नाम व पदनाम , सूचना के अधिकार के तहत निर्धारित सूचना पंजी, थाना मोहन नगर को आवंटित वाहन की जानकारी,हथियार लाइसेंस धारकों की जानकारी, पुलिस द्वारा एकत्रित की गई किरायेदारों की जानकारी मांगी थी। 

पर थाना प्रभारी ने जानकारी निर्धारित अवधि में नही दी थी। गुलाब चंद सोनवानी ने राज्य सूचना आयोग में इसकी अपील की थी। जिस पर फैसला सुनाते हुए राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने तत्कालीन थाना प्रभारी व जनसूचना अधिकारी नरेश पटेल के ऊपर सभी 12 प्रकरणों में अलग अलग जुर्माना अधिरोपित किया। थाना प्रभारी नरेश पटेल पर कुल 65 हजार 04 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है। SP दुर्ग को अपने आदेश की कापी भेज कर थाना प्रभारी के वेतन से कटौती कर शासकीय खजाने में जमा करने के निर्देश दिये गए हैं। नरेश पटेल वर्तमान में दुर्ग के पुलगांव थाना प्रभारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH