छत्तीसगढ़ - मामूली विवाद पर पत्नी के सामने पति की हत्या , आरोपी फरार , पुलिस जाँच में जुटी

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मामूली विवाद पर पत्नी के सामने पति की हत्या , आरोपी फरार , पुलिस जाँच में जुटी
जशपुर 02 जुलाई 2022 -  बाड़ी में घेरान लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद से भड़के पड़ोसी ने सरे राह कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के फोकटपारा की है। मृतक की पत्नी जगनीबाई 55 वर्ष ने दुलदुला पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि 01 जुलाई को वह अपने पति मालू राम के साथ गांव के तालाब में नहाने के लिए जा रही थी। 

इसी दौरान आरोपित दीनबंधु उनके पास आया और कुछ दिन पहले बाड़ी में घेरान लगाने को लेकर हुए विवाद को लेकर मालू राम से विवाद करने लगा। प्रार्थिया के मुताबिक पहले आरोपित दीनबंधु ने उसके पति पर गुलेल से हमला किया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी उठाकर मालू राम के सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मालू राम घायल हो कर जमीन पर गिर गया। 

पति को लहुलुहान देख कर जगनी बाई मदद के लिए चिल्लाने लगी लोगों को आता हुआ देख कर आरोपित दीनबंधु मौके से भाग निकला। संजीवनी एंबुलेंस की मदद से घायल मालू राम को इलाज के लिए दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर दुलदुला पुलिस ने आरोपित दीनबंधु के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH