जांजगीर और चाम्पा के लिए अभिशाप बन चुके इन दो कार्यो के लिए कलेक्टर ने की पहल ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर और चाम्पा के लिए अभिशाप बन चुके इन दो कार्यो के लिए कलेक्टर ने की पहल ,,
जांजगीर चांपा 11 जुलाई 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार की पहल और सकारात्मक प्रयास से चांपा (बिर्रा) रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं जांजगीर के खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। कलेक्टर यशवंत कुमार ने वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित चांपा( बिर्रा) और जांजगीर (खोखसा) रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) बिलासपुर श्री वेणुगोपाल, ब्रिज कारपोरेशन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त बैठक ली।  बैठक में कलेक्टर ने समन्वय कर  अधिकारियों के बीच मतभेदों तथा ओवरब्रिज निर्माण में आने वाली  बाधाओं को दूर पर ओवरब्रिज निर्माण  कार्य का मार्ग प्रशस्त किया।  
         इसके पूर्व  कलेक्टर द्वारा संभागीय रेल प्रबंधक ( डीआरएम) बिलासपुर को चांपा (बिर्रा) और खोखसा (जांजगीर) रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए  अर्द्ध - शासकीय पत्र प्रेषित किया था। रेलवे डीआरएम से पत्राचार के पश्चात गुरुवार को डीआरएम द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) श्री वेणुगोपाल बिलासपुर को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त बैठक में शामिल होने जांजगीर भेजा ‌।

 बैठक में कलेक्टर द्वारा चांपा और खोखसा (जांजगीर) ओवरब्रिज निर्माण की बाधाओं की जानकारी ली और तीनों अधिकारियों के आपसी मतभेदों, और ब्रिज निर्माण की बाधाओं को दूर करते हुए समन्वय स्थापित कर ब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर द्वारा की गयी सकारात्मक पहल से चांपा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो गया है।  रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) श्री वेणुगोपाल ने बताया कि चांपा रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य गुरुवार  से प्रारंभ हो गया है। निर्माण सामग्रियों को स्थल तक पहुंचाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है।

जांजगीर और चाम्पा के लिए अभिशाप बन चुके इन दो कार्यो के लिए कलेक्टर ने की पहल ,,

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH