छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नाले के तेज बहाव में दो बच्चो के साथ बही महिला , एक का शव बरामद

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , नाले के तेज बहाव में दो बच्चो के साथ बही महिला , एक का शव बरामद
जशपुर 25 जून 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ एक नाले में बह गई। वह बाजार से वापस लौटते वक्त नाला पार कर रही थी। इसी दौरान नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था। उसे पता ही नहीं चल सका और वह बह गई। मामले की जानकारी तब सामने आ सकी है। जब एक बच्चे का शव कुछ दूर में मिला घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के भड़िया गांव का है। सराईपानी निवासी सुमित्रा बाई पति मुन्ना (30) पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय से है।

सुमित्रा शनिवार को अपने आठ साल के बेटे मंगल साय और एक 10 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर ग्राम भड़िया में लगे साप्ताहिक बाजार में पहुंची थी। शाम करीब 5 बजे महिला साप्ताहिक बाजार से अपने गांव वापस लौट रही थी। रास्ते में एक पहाड़ी नाले को पार करना होता है। पता चला है कि शनिवार की दोपहर को हुई बारिश के बाद इस नाले में पहाड़ का पानी उतर आया था। नाले का जल स्तर बढ़ गया था। महिला नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव में दोनों बच्चों के साथ बह गई। जिसकी खबर किसी को नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि मंगल साय का शव ग्राम भड़िया के पास नदी किनारे मिला। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला था। शव आस-पास के लोगों ने देखा था। जिसके बाद आस-पास के गांव के लोगों को बुलाया गया। फिर बच्चे की पहचान कराई। बच्चे की पहचान उसके पिता मुन्ना ने की है। मुन्ना ने बताया कि मंगल साय अपनी मां के साथ बाजार आया था। 

इसके बाद गांव के सरपंच, सचिव व ग्रामीणों ने अंदाजा लगाया कि जिस स्थान से पहाड़ी नाले को पार करते हैं, उस स्थान से तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए होंगे। देर शाम तक ग्रामीणों की खोजबीन में महिला की साड़ी और साल मिला है। मुन्ना ने साड़ी व बच्चे को पीठ में बांधने वाले साल की पहचान कर ली है। पुलिस की टीम भी देर शाम को मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका था। प्रशासन को इस बात की सूचना दे दी गई थी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH