टी सी के बदले दस हजार और बकरा मांगने वाले स्कूल की मान्यता समाप्त , DEO ने जारी किया आदेश

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
टी सी के बदले दस हजार और बकरा मांगने वाले स्कूल की मान्यता समाप्त , DEO ने जारी किया आदेश
जशपुरनगर 25 जून 2022 -  टी सी के बदले पहाड़ी कोरवा महिला से 10 हजार रुपए और बकरा मांगने के आरोप से घिरे निजी स्कूल गुरुकुल संस्कृत स्कूल की मान्यता को जिला शिक्षा अधिकारी ने समाप्त कर दिया है। हालांकि जारी किए गए आदेश में डीईओ ने स्कूल के मापदंड के अनुरूप न होना बताया गया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला एक दिन पूर्व उजागर हुआ था। बगीचा ब्लाक के आम्बाडिपा गांव में संचालित इस स्कूल के संचालक फूल कुमार यादव पर इसी गांव की रहवासी महिला श्रीमती पार्वती बाई ने आरोप लगाया कि उसकी कक्षा 7 वीं और 8 वीं में पढ़ने वाली बेटियों की टीसी जारी करने के लिए यह मांग की थी। 

बगीचा के BEO से की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया था कि गरीबी के कारण वह स्कूल का फीस जमा नहीं कर पा रही थी। इसलिए वह अपनी बेटियों के एडमिशन सरकारी आश्रम शाला में कराना चाहती थी। लेकिन स्कूल संचालक द्वारा रुपए और बकरा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बीते 12 दिनों से वह टीसी के लिए स्कूल का चक्कर काट रही थी। लेकिन स्कूल प्रबंधक अपनी मांग पर अड़ा हुआ था। मीडिया में मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने मामले की जांच का निर्देश DEO जे.के. प्रसाद को दिया था। DEO ने कल ही बगीचा के BEO आर.एल. कोसले को मामले की जांच के लिए अम्बाटोली भेजा था। BEO की रिपोर्ट के बाद मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH