कवर्धा लूट काण्ड का 24 घण्टे के भीतर हुआ खुलासा , इसने रची थी लूट की साजिश,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कवर्धा लूट काण्ड का 24 घण्टे के भीतर हुआ खुलासा , इसने रची थी लूट की साजिश,,
कवर्धा 10 जुलाई 2020 -  कवर्धा लूट काण्ड का हुआ खुलासा , गुरुवार को ग्राम जंगलपुर, थाना पाण्डातराई में अज्ञात आरोपियों के द्वारा  मनोज कश्यप व पारस यादव से 71 लाख 56 हजार अज्ञात दो मोटरसायकल में मुंह बांधकर आये आरोपियों के द्वारा मिर्ची पाउडर फेंककर और मोटरसायकल को धक्का मारकर कट्टे से धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था ।
 इस पर से थाना कुण्डा में प्रार्थी मनोज के बयान के आधार पर अपराध कायम कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई थी। तकनीकी शाखा ने अलग-अलग टीमें बनाकर अपराधियों के धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू किया। आरोपियों की पतासाजी के लिए सरहदी थाना एवं जिला में नाकाबंदी पांइट लगाया गया तथा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त किया गया।र्थी मनोज के द्वारा बार-बार बदल-बदल बयान दिये जाने पर संदेह पर कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर उसके द्वारा घटना की योजना का खुलासा किया गया कि 15 दिवस पूर्व मनोज जब अपने मित्र दिलीप और नारायण चन्द्रवंशी के साथ जब शराब पी रहा था उस दौरान बताया गया कि वह हर सप्ताह अपने सेठ का लाखों रूपये लेकर बिलासपुर व भांठापारा जाया करता है। तब तीनों ने उस राशि को लूट लिये जाने का षड्यंत्र रचा तथा अपने साथ अपने अन्य साथी संजय चंद्रवंशी, दीपचंद चंद्रवंशी को भी षड़यंत्र में शामिल कर लिया।

8 जुलाई जब मनोज, नारायण और दिलीप चंद्रवंशी बायपास रोड में जब शराब पी रहे थे उस दौरान मैं दो-तीन दिन पहले पांच लाख रूपये लेकर गया था और कल मैं 70 लाख रूपये लेकर बिलासपुर जाने वाला हूं मेरे साथ एक अन्य व्यक्ति होगा तब दिलीप ने कहा कि नारायण चंद्रवंशी तुम जंगलपुर के पास अपने किसी साथी के साथ मिलकर इन पर मिर्ची पाउडर फेंककर पैसे लूट लेना और मनोज तुम चिंता मत करना तुमको खरोंच भी नहीं आयेगी,बाद में हम सभी पैसे को बराबर बांट लेंगे। मैं पुलिस को गुमराह करने के लिये किसी अन्य दिशा में रहूंगा परंतु लगातार फोन से संपर्क में रहूंगा। उक्त योजना के दौरान 9 जुलाई को सुबह 8-9 बजे के बीच ग्राम जंगलपुर के पास नारायण और उसके एक अन्य साथी के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। परंतु मनोज के द्वारा मामले के खुलासे के उपरांत सभी आरोपियों के स्थानों पर दबिश दी गई,जिसमें आरोपी संजय चंद्रवंशी, दीपचंद चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी और नारायण की पत्नी से कुल 68 लाख 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्व धारा 394,414,120 बी भादवि एवं 25 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH