रेल्वे के दो अधिकारी सहित सात लोग गिरफ्तार , RPF और क्राईम ब्रांच की कार्यवाही ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 रेल्वे के दो अधिकारी सहित सात लोग गिरफ्तार , RPF और क्राईम ब्रांच की कार्यवाही ,,
बिलासपुर 10 जुलाई 2020 - बिलासपुर रेल मंडल से आई RPF और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रेलवे के स्क्रेप आक्सन का माल ज्यादा उठाने के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। 

आक्सन का माल ट्रक में दुगुना लोड कर ले जाने के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इसमें रायपुर के खरीददार अभिषेक इंटरप्राइज के प्रवीण कुमार सिंह के अलावा रेलवे के दो अधिकारी छुट्टन लाल मीना बैकुंठपुर और संजय कुमार बिलासपुर भी शामिल हैं।
इनके अलावा RPF मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ एएसआई चित्रेस्वर प्रसाद मैत्री ट्रक ड्राइवर राजेश जायसवाल और दीपक कुमार सरई तथा महामाया धर्मकांटा के आपरेटर फूलचंद बैगा को गिरफ्तार कर रायपुर ले जाया गया है। 

जानकारी मिली है कि पूरी कार्रवाई में 22 टन से ज्यादा माल मिला है जिसकी कीमत 5 लाख 23 हजार रुपए आंकी गई है। एक दिन पहले गुरुवार को दिनभर चली इस कार्यवाही में RPF के आईजी ए एन सिन्हा सीनियर डीएससी RPF ऋषि शुक्ला भी मौजूद रहे ।

बताया जा रहा है कि रेलवे ने बैकुंठपुर रोड और नगर स्टेशन के पास अनुपयोगी हो चुकी रेल सामग्री का आक्सन किया था जिसे रायपुर के प्रवीण सिंह ने खरीदा था। साइड से ट्रकों में माल लोड करते समय एक ट्रक की निर्धारित मात्रा से अधिक माल लोड कर ले जाया जा रहा था जिसकी सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH