विकास की चिड़िया को रमन सिंह ने 15 सालों तक घोटालों के पिंजड़े में कैद कर रखा - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 10-07-2020 11:53:47 PM
Anil Tamboli
विकास की चिड़िया को रमन सिंह ने 15 सालों तक घोटालों के पिंजड़े में कैद कर रखा - कांग्रेस
रायपुर 10 जुलाई 2020 - रमन सिंह द्वारा विकास की चिड़िया का पता पूछे जाने पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि विकास की चिड़िया को रमन सिंह जी ने 15 वर्षो तक कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, घोटालों के पिंजड़े में कैद कर रखा और उड़ने नहीं दिया। 

रमन सिंह जी का चश्मा ही उल्टा है। रमन सिंह जी 15 वर्ष तक पूछते ही रह गये कि विकास किस चिड़िया का नाम है! हकीकत में तो रमन सिंह ने 15 साल तक विकास की चिड़िया को कैद रखा। छत्तीसगढ़ की जनता रमन सिंह के 15 वर्षो के कार्यकाल में मतदाताओं से धोखाधड़ी और आर्थिक अनियमितताओं की साक्षी रही है। रमन सिंह जी कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार घोटालों, झीरम, झलियमारी, सारकेगुड़ा, नसबंदी कांड, अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड और अंतागढ़ को ही विकास समझते रहे।

 रमन सिंह जी का चश्मा 15 वर्षो तक उल्टा था और आज भी उल्टा है। आज भी रमन सिंह जी पूछ ही रहे हैं कि विकास की चिड़िया कहां उड़ रही है दरअसल गलती रमन सिंह जी की नहीं है। गलत तो रमन सिंह जी की सोच है। विकास की सही परिभाषा की समझ ही नहीं है। जब पूरे देश की अर्थव्यवस्था गिरते जा रही है, छत्तीसगढ़ ने आर्थिक मोर्चे पर सफलता दर्ज की है। राज्य सरकार के फैसलों के परिणाम स्वरूप प्राप्त उपलब्धियों को नीति आयोग द्वारा भी स्वीकार किया जाता है, रमन सिंह जी का चश्मा सीधा होता तो यह सब दिखाई देता। रमन सिंह जी को यह सब अपने उल्टे चश्में नहीं दिखेगी। छत्तीसगढ़ में जब मजदूरों को मनरेगा में भरपूर काम मिल रहा है और छत्तीसगढ़ मनरेगा में काम देने वाले राज्यों में देश में सबसे आगे खड़ा है। मनरेगा में 100 दिन का काम मजदूरों को देने में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। जब इन मनरेगा के मजदूरों को मजदूरी मिलती है और उससे वे अपने घर परिवार का खर्चा चलाते हैं गांव की किराना दुकान में सामान खरीदते हैं। विकास की चिड़िया इन मजदूरों के घरों में, इन मजदूरों की जरूरतों के पूरे होने में, उन किराना दुकान में, कस्बों के व्यापार-व्यवसाय की वृद्धि के रूप में छत्तीसगढ़ में विकास की चिड़िया उड़ रही है। छत्तीसगढ़ के किसान को उसके धान का सही दाम मिलता है और छत्तीसगढ़ का किसान उस पैसे से अपनी खेती की बढ़ोत्तरी के लिए अपने घर परिवार की जरूरतों के लिए सामान खरीदता है तो विकास की चिड़िया उस किसान के घर में उड़ रही होती है, व्यापार-व्यवसाय की बढ़ोत्तरी में विकास की चिड़िया उड़ रही होती है। पूरे देश में कोरोना लॉकडाउन के परिणाम स्वरूप व्यापार-व्यवसाय में मंदी है लेकिन छत्तीसगढ़ में व्यापार-व्यवसाय प्रगति कर रहा है। छत्तीसगढ़ में उद्योग जगत में निवेश भी हो रहा है। यह मजदूर, किसान, व्यापारी वर्ग की और पूरे छत्तीसगढ़ की खुशहाली विकास की चिड़िया है जिसे रमन सिंह जी ने 15 वर्षों में कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार, घोटालों के पिंजड़े में कैद कर रखा और उड़ने नहीं दिया। विकास की चिड़िया को देख पाने में रमन सिंह जी अपने उल्टे चश्में के कारण असमर्थ है। छत्तीसगढ़ में कुपोषण के खिलाफ और गरीबी के खिलाफ बड़ी लड़ाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छेड़ी है। रमन सिंह जी को तो विकास की चिड़िया नजर कहां से आएगी? दरअसल रमन सिंह जी का चश्मा 15 वर्ष उल्टा रहा और आज भी उल्टा ही है। 

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH