सरकारी शराब दुकान में भारी गड़बड़ी उजागर , ओवर रेट में बेची जा रही थी शराब ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी शराब दुकान में भारी गड़बड़ी उजागर , ओवर रेट में बेची जा रही थी शराब ,,
रायपुर 08 जुलाई 2020 - प्लेसमेंट कंपनी अलर्ट कमांडो के प्रबंधन को आबकारी विभाग की ऑडिट टीम ने शराब के 24 लाख रुपये के गोलमाल के मामले में पकड़ा है। 

मामला पंडरी बस स्टैंड स्थित शराब दुकान का है। सेल्स मैनेजर और कर्मचारियों ने शराब बेचने के बाद पैसे नहीं जमा किए। इसका खुलासा सोमवार की रात हुआ। इसके बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। प्लेसमेंट कंपनी के प्रबंधन को तलब किया गया, लेकिन वे मौके पर नहीं आए। ऐसी स्थिति में आबकारी विभाग का उडऩदस्ता पहुंचा और सेल्स मैनेजर से दुकान खुलवाकर रात भर ऑडिट का दौर चला।

 इस दौरान बेची गई शराब से करीब 24 लाख लाख रुपये कम राशि जमा करना पाया। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम तक जब प्लेसमेंट कंपनी के किसी जिम्मेदार ने आबकारी विभाग को लिखित तौर पर जवाब नहीं दिया, तब आबकारी ने प्लेसमेंट कंपनी को देर शाम नोटिस जारी किया। इसमें सख्त चेतावनी दी गई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट कंपनी के कुछ कर्मचारी इस मामले में संलिप्त बताए जा रहे हैं, जो राशि लेकर फरार हो गए। इस मामले की सूचना देवेंद्र नगर थाना में नहीं दी गई। प्लेसमेंट कंपनी अपने कर्मचारियों को बचाने में लग गई है। एफआइआर कराने के बजाय मामले को दबा रही है। लाखों के मामले में दिन भर आबकारी विभाग और प्लेसमेंट कंपनी में गहमा-गहमी का माहौल रहा।

प्लेसमेंट कंपनी के माध्यम से संचालित शराब दुकानों पर ओवररेट का भी खेल चलता है। इसकी शिकायत कई बार टोल-फ्री नंबर पर भी लोगों ने की थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक ग्राहकों को निर्धारित मूल्य से 100 से 200 रुपये अधिक रेट में शराब बेचने का भी खेल चलता है, जिसे जानकर भी आबकारी विभाग अनजान बना है। ऐसे में जाहिर है कि अंतर राशि पाए जाने के पूरे प्रकरण में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ महज खानापूर्ति की गई।

ऑडिट में 24 लाख रुपये की राशि का अंतर पाया गया है। इसके लिए जिम्मेदार प्लेसमेंट कंपनी को राशि जमा करने के नोटिस जारी किया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH