रमन सिंह शिक्षाकर्मी और नौजवानों को गुमराह करने की कोशिश न करें - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रमन सिंह शिक्षाकर्मी और नौजवानों को गुमराह करने की कोशिश न करें - कांग्रेस
रायपुर 07 जुलाई 2020 - शिक्षक भर्ती पर रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी और भाजपा के नेता शिक्षा के बारे में कुछ भी बोलने के अधिकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ के लोग अभी भूले नहीं है कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक आरएसएस के दफ्तर और सरस्वती शिशु मंदिर की प्राथमिक शालाओं में हुआ करती थी। विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठकें आरएसएस और सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यालयों में लेने वाले कांग्रेस को शुचिता और शिक्षा का पाठ न पढ़ायें। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आरंभ भी की है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार विपरीत आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रही है। लाॅक डाउन पीरियड में राज्य की आय बिल्कुल नहीं रही। कोरोना आ जाने के कारण आर्थिक गतिविधियां शून्य हो गयी। 

स्कूल भी 12 फरवरी से ही कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिये बंद है। स्कूल खुलते साथ समुचित व्यवस्था करके शिक्षकों की भर्ती भी की जायेगी। भाजपा को कम से कम शिक्षक भर्ती को लेकर बयान देने और राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 
रमन सिंह सरकार में 42 हजार शिक्षकों के पद 15 साल तक 2003 से 2013 तक रिक्त रहे। एक भी शिक्षक की भर्ती भाजपा सरकार में नहीं की गयी। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तक भाजपा सरकार ने आरंभ नहीं की। रमन सिंह जी किस मुंह से कांग्रेस के खिलाफ शिक्षक भर्ती के मामले में बयान देते है। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2003 के चुनाव के पहले रमन सिंह जी ने, भाजपा के नेताओं ने शिक्षाकर्मियों की संविलियन की घोषणा की थी। भाजपा सरकार ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिये 15 साल तक 1 पैसा 1 फुटी कौड़ी नहीं दी। राशि का प्रावधान तक नहीं किया और 15 साल तक शिक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर राज किया और सत्ता से चले भी गये। कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने के बाद शिक्षाकर्मियों के संविलियन की प्रक्रिया आरंभ की है। हजारों शिक्षाकर्मियों का संविलियन भी हुआ है। जो बचे हुये है उनका भी संविलियन जल्दी से जल्द किया जायेगा। शिक्षाकर्मियों का संविलियन को कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता दी है।  
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट ऐलान किया है कि स्कूल खुलते ही शिक्षाकर्मियों का संविलियन एवं शिक्षकों की भर्ती कर ली जाएगी। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट ऐलान कर दिया है तो डाॅ. रमन सिंह द्वारा प्रदेश के नौजवानों को गुमराह करने की कोशिश निंदनीय है। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH