बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट , मलाईका का अपोलो हॉस्पिटल में ईलाज जारी

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट , मलाईका का अपोलो हॉस्पिटल में ईलाज जारी
मुम्बई 03 अप्रैल 2022 -  बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का खोपोली एक्स्प्रेसवे पर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है, जिनमें से एक मलाइका अरोड़ा की थी. एक्ट्रेस उस समय गाड़ी में ही मौजूद थीं. खबरों के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा को हल्की चोटे आई है. खोपोली पुलिस स्टेशन के मुताबिक, एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद वह एफआईआर (FIR) दर्ज करेगी।

मलाइका अरोड़ा के करीबी दोस्त ने इंडिया टुडे को बताया कि मलाइका अरोड़ा को टांके आए हैं और वह अब ठीक महसूस कर रही हैं. हालांकि, मलाइका अरोड़ा अपने इस एक्सीडेंट से थोड़े शॉक में चली गई हैं. अब वह बेहतर हैं. उन्हें सिर पर कुछ ज्यादा चोट नहीं आई है, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने सिर के पास कुशन रखा हुआ था।

मलाइका अरोड़ा का जब एक्सीडेंट हुआ तो वह अपनी रेंज रोवर गाड़ी में थीं. दो गाड़ियों के बीच उनकी गाड़ी फंसी और एक्सीडेंट हुआ. दरअसल, वह किसी फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए ट्रैवल कर रही थीं. फैन्स मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट की खबर सुनकर थोड़ा परेशान हो गए हैं।

Apollo Hospital के मुताबिक, एक्ट्रेस को सिर पर हल्की चोटें आईं. मलाइका का सीटी स्कैन भी कर लिया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट बिल्कुल ठीक आई है. हालांकि, मलाइका को रात भर हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा और रविवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट , मलाईका का अपोलो हॉस्पिटल में ईलाज जारी

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH