अगर आर टी ओ बैरियर लूट का केंद्र है तो 15 सालों तक की गई लूट का रकम कँहा गई - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 अगर आर टी ओ बैरियर लूट का केंद्र है तो 15 सालों तक की गई लूट का रकम कँहा गई - कांग्रेस
रायपुर 05 जुलाई 2020 - भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह द्वारा आरटीओ बैरियर को लूटखसोट केंद्र कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी को 15 साल मुख्यमंत्री रहते हुए यह क्यों पता नहीं चला कि बैरियर लूट खसौट केंद्र होते हैं ।
 15 साल तक इन लूटखसोट केंद्रों से लूट चली है तो उस लूट का कितना हिस्सा किस किसको मिला, यह रमनसिंह जी को बताना चाहिए , मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में बैरियर संचालित हैं और रमन सिंह जी को भाजपा शासित राज्यों से बैरियर हटाकर इन लूट खसोट केंद्रों को समाप्त करने  की पहल करनी चाहिये । भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में यह रमन सिंह जी का कर्तव्य है ।

रमन सिंह जी बताएं कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अपने प्रभाव का उपयोग वे भाजपा शासित मध्य प्रदेश के लूट खसोट केंद्रों को बंद करने के बारे में कब करेंगें ।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बैरियर का उपयोग भाजपा सरकार की तरह लूट खसोट के तंत्र के रूप में नहीं टैक्स चोरी रोकने राज्य की सुरक्षा और ओवरलोडिंग रोकने के लिए इस्तेमाल करेगी। 

छत्तीसगढ़ एक संवेदनशील राज्य है और सुरक्षा की दृष्टि से राज्य में आने वाली हर गाड़ी की जांच आवश्यक है। 

आरटीओ बैरियर आरंभ होने से छत्तीसगढ़ की राजस्व आय बढ़ेगी और 200 करोड़ की राजस्व आय का इजाफा अनुमानित है। बैरियर के साथ-साथ वेब्रिज भी लगाया जा रहा है। इन बैरियरो में किसी गाड़ी को रुकना नहीं पड़ेगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH