छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात , प्रेमिका की हत्या कर लाश को फेंका रेल्वे ट्रैक पर

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात , प्रेमिका की हत्या कर लाश को फेंका रेल्वे ट्रैक पर
जगदलपुर 10 मार्च 2022 -  जिले में पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है। बिहार के प्रेमी युवक ने ओडिशा की रहने वाली अपनी प्रेमिका की हत्या कर लाश को किरंदुल - विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। तीन दिन पहले पुलिस ने शव को बरामद किया था। बताया जा रहा है कि युवती पिछले दो महीने से अपने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ और प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की जान ले ली। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने वाला आरोपी युवक बालमुकुंद उर्फ बाल्मीकि राणा (42) जगदलपुर से ओडिशा तक ट्रक चलाने का काम करता है। पिछले 2 सालों से उसका ओडिशा के कोरापुट की रहने वाली युवती लछनी हरिजन के साथ प्रेम संबंध था। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लछनी पिछले 2 महीने से घर से भागकर बालमुकुंद के साथ जगदलपुर में रह रही थी। इसी जानकारी के अनुसार पुलिस बालमुकुंद का पता लगाने जुट गई। खोजबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली युवक जगदलपुर में ही रह रहा था। जिसकी तलाश कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद युवक ने बताया कि 05 मार्च को वह लछनी के साथ रायकोट से बिलोरी जा रहा था तब मारेंगा के पास दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर लछनी का गला दबाकर मार दिया। फिर पत्थर से सिर कुचल दिया। किसी को शक न हो इसलिए रात के अंधेरे में लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। 06 मार्च को पुलिस ने शव को बरामद किया था। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH