लॉज में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , छत्तीसगढ़ की मशहूर एक्ट्रेस सहित 03 युवतियों का किया गया रेस्क्यू

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लॉज में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , छत्तीसगढ़ की मशहूर एक्ट्रेस सहित 03 युवतियों का किया गया रेस्क्यू
पुणे 26 फरवरी 2022 -  महाराष्ट्र के पुणे जिले से सटे पिंपरी चिंचवड़ में पुलिस ने एक लॉज पर चल रहे सेक्स रैकट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे से रेस्क्यू करवाया है। रेस्क्यू करवाई गई महिलाओं में से एक छत्तीसगढ़ की जानी-मानी एक्ट्रेस भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ताथवड़े स्थित साईं लॉज पर की है। फ़िल्म अभिनेत्री के अलावा रेस्क्यू करवाई गई एक महिला मुंबई और दूसरी राजस्थान से है।

पुलिस को मुखबिरों से यह सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ की जानी मानी अभिनेत्री पिंपरी-चिंचवड में सेक्स रैकेट में शामिल है। जिसके बाद पुलिस ने पुणे- मुंबई मार्ग पर मौजूद साईं लॉज में कुछ लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जब आरोपी जाल में पूरी तरह से फंस गए तब पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट का धंधा सोशल मीडिया के जरिए चलाया जा रहा था। जिसमें अभिनेत्री और अन्य महिलाओं से जबरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। इन महिलाओं से सेक्स के बदले प्रत्येक व्यक्ति से तीस से पैतीस हजार रुपए वसूले जा रहे थे। जिस्मफरोशी का धंधा जितेंद्र नाम का मुख्य आरोपी चलवा रहा था।

आरोपी मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिये अलग-अलग लॉज पर लड़कियों को वैश्यावृत्ति के लिए भेजते थे। ये सभी लड़कियां उनके नाम पर कमरा बुक करती थीं। देह व्यापार के इस दलदल में फंसी छत्तीसगढ़ की अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं को आज़ाद करवाया गया है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम जितेंद्र हस्तीमल बोकाडिया उर्फ हितेश हस्तिमलजी ओसवाल और हेमंत शाहू हैं। इसके अलावा मुकेश केशवानी, करण, यूसुफ, उर्फ लंगड़ा शेख के खिलाफ वाकड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH