संदेहास्पद हालत में मिला महिला हेड कॉन्स्टेबल और उसके पति की लाश , पुलिस जाँच में जुटी

देश , 25-02-2022 12:18:37 PM
Anil Tamboli
संदेहास्पद हालत में मिला महिला हेड कॉन्स्टेबल और उसके पति की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
फरीदाबाद 25 फरवरी 2022 -  फरीदाबाद में सेक्टर-30 पुलिस लाइन में महिला हेड कांस्टेबल सरोज और उसके पति धर्मेंद्र अपने फ्लैट के अंदर मृत मिले हैं। हेड कांस्टेबल का शव बेड पर मिला, उसके गले में चुन्नी कसी हुई थी। वहीं धर्मेंद्र का शव पंखे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि धर्मेंद्र ने पहले सरोज की गला कसकर हत्या की, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी पुलिस भी इसी के मुताबिक कार्यवाही कर रही है। माना जा रहा है कि धर्मेंद्र ने घरेलू कलह के चलते इतना बड़ा कदम उठाया होगा। सरोज महिला थाना एनआइटी में तैनात थी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

जिला महेंद्रगढ़ के गांव नानकवास निवासी धर्मेंद्र सिंह की शादी रेवाड़ी के गांव बालधन निवासी सरोज के साथ साल 2005 में हुई थी। तब सरोज पुलिस में नहीं थी। साल 2010 में सरोज हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई। उनकी पोस्टिंग फरीदाबाद में हुई। साल 2018 में उन्हें हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति मिली। करीब दो साल से उनकी पोस्टिंग महिला थाना एनाअइटी में थी। वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र टैक्सी चालक थे। उनकी अपनी कार थी, जिसे वे टैक्सी के रूप में चलाते थे। पुलिस के मुताबिक सरोज पति से ड्राइविंग का काम छोड़कर कोई और नौकरी तलाश करने के लिए कहती थी, मगर वह नौकरी नहीं करना चाहता था इस वजह से दोनों के बीच मनमुटाव रहता था।

पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर-60 में अपने घर पर दोनों थोड़े समय के अंतराल पर पहुंचे। उस समय नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका 14 वर्षीय बेटा देव ट्यूशन गया हुआ था। धर्मेंद्र ने मोबाइल से देव को कहा कि बुधवार को तुम्हारा पेपर है, इसलिए अच्छे से तैयारी करके लेट तक आना। धर्मेंद्र के कहे अनुसार देव करीब साढ़े 11 बजे घर पहुंचा। उसने दरवाजे की कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने भी कुंडी खटखटाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। उन्हें लगा कि सरोज और धर्मेंद्र गहरी नींद में सो गए हैं।

ऐसे में पड़ोसियों ने देव को अपने पास ही सुला लिया। वह अक्सर पड़ोसियों के घर सो जाता है। सुबह होने पर देव व पड़ोसियों ने दोबारा से दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। इस बीच दूधिया वहां पहुंचा। उसने भी आवाज लगाई, लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई। दूधिया ने खिड़की उखाड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृष्य देखकर वह हिल गया। सरोज बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी, वहीं धर्मेंद्र छत के पंखे से लटके हुए थे। बाहर आकर उसने लोगों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी हेडक्वार्टर नितिश अग्रवाल, एसीपी देवेंद्र यादव, दलवीर सिंह, क्राइम ब्रांच डीएलएफ, सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच और फोंरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव बादशाह खान अस्पताल पहुंचाए। घटना की जानकारी ससुराल और मायके वालों को दी। जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष अस्पताल पहुंच गए। काम की अच्छी जानकार थी सरोज महिला थाना एनआइटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया कि सरोज बेहद मिलनसार और कार्यकुशल थी। महकमे में जिन मुकदमों की लिखा-पढ़ी होती है, उनकी उसे अच्छी जानकारी थी।

सेक्टर-31 थाना प्रभारी बलवंत सिंह का कहना है कि कोरोना काल में टैक्सी का काम मंदा हो गया था। इस कारण सरोज पति से अच्छी नौकरी तलाश करने की बात कहती थी। धर्मेंद्र नौकरी नहीं करना चाहता था। इससे की घर में कलह शुरू हो गई और नौबत हत्या और आत्महत्या तक पहुंच गई। धर्मेंद्र ने पहले सरोज की गला घोंटकर हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या की।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH