नई दिल्ली 08 अप्रैल 2022 -  गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Gujarat Titans vs Delhi Capitals) के बीच शनिवार को मैच खेला गया। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां मैदान में दर्शकों के बीच एक कपल ऐसा भी था जिसे इस मुकाबले से कोई मतलब ही नहीं था। 

यह दोनों लोग खुद में ही दर्शकों के बीच बैठ कर मस्ती कर रहे थे। बीच मुकाबले के दौरान इन दोनों को रोमेंटिक मूड में देखा गया और खुले आम मैदान में बैठ कर किस कर रहे थे। तभी एकदम से कैमरा घूमा और इनका किस वाला वीडियो टीवी स्क्रीन पर दिखने लगा। अब इस जोड़ी की वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। लोग इसे काफी ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं। कई फैंस तो ऐसे भी हैं जिन्होंने मजेदार मीम्स तक बना दिए हैं।