जांजगीर चाम्पा 20 नवम्बर 2026 - नवागढ़ ब्लॉक के सिउड़ गांव में धान खरीदी केंद्र के पास शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने एक महिला ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला ने गांव के उपसरपंच, धान खरीदी केंद्र प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर अतिक्रमण नहीं हटाने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
दरअसल, सिउड गांव का धान खरीदी केंद्र स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अतिक्रमण हुए मकानों से घिरा हुआ है। वही छोटे से झोपडी नुमा मकान में विजय कुमारी धीवर भी अपनी बेटी के साथ रहती थी। 6 माह पहले उसने कुछ ईंटो को रचकर तीन फ़ीट में ही टिने का छत बनाया था और उसमें रह रही थी। आरोप है कि उसी समय धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक राजू और उप सरपंच ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं पैसा ना देने पर घर को तोड़वाने की धमकी दी।
बुधवार को भी खरीदी केंद्र प्रबंधक और उप सरपंच जेसीबी मशीन लेकर विजय कुमारी धीवर के घर तोड़ने पहुंचे। इतना ही नहीं नवागढ़ तहसीलदार और पुलिस के पहुंचने से पहले महिला से विवाद करने लगे। धान खरीदी केंद्र के आस पास हुए कई मकानों में सिर्फ झोपड़ीनुमा मकान को तोड़ने पहुंचे लोगों के बीच महिला ने अपने घर में रखे जहर को पी लिया।
घटना के बाद के बाद आनन फानन में डायल 112 बुलाया गया, तब तक तहसीलदार की टीम भी मौके में पहुंची और महिला की हालत को देखने के बाद उलटे पांव वापस लौट गए। नवागढ़ तहसीलदार ने इस कार्रवाई को ग्राम पंचायत स्तर का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बताया और अपनी उपस्थिति लॉ एंड आर्डर की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए पुलिसबल लेकर पहुंचने का दावा किया।
इधर नवागढ़ पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर महिला का बयान दर्ज किया है, जिसमे महिला ने तीन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही घर तोड़ने की नियत से मशीन और अधिकारियो को बुलाने के कारण डर कर जहर पीने की शिकायत की है।













