लखनऊ 20 नवम्बर 2026 - उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आज 91 साल की उम्र में पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली है। SSP सर्वेश पवार ने बताया कि कल हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वह अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 7 मई को पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिजनों से मुलाकात की। 08 मई को कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ का जन्म गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे। मां का नाम सावित्री देवी हाउस वाइफ थीं। 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। माता - पिता के 7 बच्चों में 3 बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्यनाथ 5वें नंबर पर थे। योगी आदित्यनाथ से 2 छोटे भाई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पौड़ी के पंचूर गांव में ही रह रही थी। 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया। योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है।













