नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2022 -  उत्तराखंड राज्य में वीकेंड पर भारी बारिश का कहर जारी है। इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरकाशी में हिमस्खलन की चपेट में आने से कई लोगों की मृत्‍यु हो गई। नेपाल की सीमा से लगा कुमाऊं क्षेत्र 07 से 10 अक्टूबर के बीच खतरनाक और अनिश्चित मौसम की स्थिति के लिए संवेदनशील बना हुआ है। 

राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में इस अवधि के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करने का जोखिम कम होगा। स्‍कायमेट वेदर के अनुसार मौसम का ताजा अनुमान यह है कि मैदानी इलाकों से मौसम प्रणाली राज्य के पूर्वी हिस्से में अपना विस्तार कर रही है। इसके चलते चंपावत, पिथौरागढ़, दारचुला, गरबयांग, बागेश्वर, सितारगंज और धौलीगंगा के साथ की चोटियाँ 09 अक्टूबर तक मौसम की स्थिति के लिए अतिसंवेदनशील रहेंगी। 

मौसम गतिविधि का क्षेत्र 09 अक्टूबर को ही सिकुड़ने और नेपाल की सीमा से लगे कुमाऊं के चरम पूर्वी हिस्सों और तलहटी तक सीमित होने की संभावना है। गढ़वाल क्षेत्र में उत्तरकाशी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी मौसम का खतरा रहेगा। गंगनानी, उत्तरकाशी, लिवारी और नानाई को खतरनाक स्थितियों से सावधान रहना होगा। टिहरी गढ़वाल, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और गौरीकुंड जैसे कुछ अन्य इलाकों में 07 और 08 अक्टूबर को मौसम बदलेगा और 09 अक्टूबर को ही कुछ राहत मिलेगी।