चांपा 09 मई 2021 - चाम्पा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक रूढ़मल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी अग्रवाल का रविवार को निधन हो गया। 

उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह 9.30 बजे कोरबा रोड स्थित मुक्तिधाम में कोविड 19 के गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा।

रूढ़मल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी अग्रवाल के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दे की श्रीमती गीता अग्रवाल ना सिर्फ अच्छी गृहणी थी बल्कि उनकी पहचान समाजसेविका के रूप में भी थी यू गीता देवी के चले जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी है और सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है को वो गीता देवी को अपने श्री चरणों मे जगह दे।