जगदलपुर 02 नवम्बर 2026 - छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ांजी थाना क्षेत्र के टांडपाल जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है।
युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक जंगल तक किन परिस्थितियों में पहुंचा था और उसकी मौत किन वजहों से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के रूप में लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।













