रोहतास 05 जुलाई 2022 -  रोहतास में सासाराम स्टेशन पर सोमवार को चंबल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला के पर्स लेकर भाग रहे एक चोर को सासाराम रेल पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। सासाराम स्टेशन से चंबल एक्सप्रेस जैसे ही रवाना हुई चलती ट्रेन से एक युवक कूदा, जिसकी हाथ में महिला पर्स था। मौके पर मौजूद RPF के सिपाही ने उसे तत्काल दबोच लिया। 

सासाराम GRP थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि चंबल एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक अज्ञात महिला के पर्स लेकर भाग रहा एक चोर को रेल पुलिस ने पर्स के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर के पास से महिला का पर्स बरामद हुआ है, जिसमें यात्रा करने वाली महिला के आधार कार्ड , ईयर फोन , आभूषण आदि पर्स से बरामद किया गया है। चोर के पास तीन हाथ घड़ी और चांदी का चैन भी बरामद किया गया है। फिलहाल सासाराम रेल पुलिस ने गिरफ्तार चोर को स्वास्थ जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। 

गिरफ्तार चोर औरंगाबाद जिला के आजाद थाना नगर का अकबर हुसैन बताया गया है। वही RPF इंस्पेक्टर पी.के. रावत ने कहा कि गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई के लिए GRP सासाराम सौंप दिया गया है। आधार कार्ड के आधार पर महिला की जानकारी ली जा रही है।